भारत की गुडिया !!
हम भारत की सान है , हमसे देस महान है
हम को तुम अबला ना समझो , हम झासी सी रानी है
पड़ लिख कर कुछ बनाना चाहती , हम भी आगे बढना चाहती
हम गुडिया सी भले ही दिखे ,पर अरमान हमारे अनेक है
ऑफिसर बन दफ्तर जाये , लोग हमे सलाम करे
उचे पद पर बेठ सभी का, आदर और सम्मान करे
डाक्टर बनकर सबको स्वस्थ , रखने का संकल्प करे
इंजिनियर बनजाये जब, भारत का नव निर्माण करे
तकनीकी इतनी बढ जाये, आस मान छू ले भारत
लहर सी ये लहर चले, तुफानो सी गति मिले
सब देसों में मचे ये हल चल ,ये केसा तूफान उठा
वो भी सोच के दंग रह जाये, भारत को क्या रतन मिला
ऐसा हम कुछ करना चाहती, ऐसा हम कुछ बनना चाहती !!
ओ भारत के रहने वालो, एक नजर हम पर भी डालो
हम भारत की सान है, हम से देस महान है..... !!
जय हिंद ..
{ सीता पालीवाल }
{ सीता पालीवाल }
No comments:
Post a Comment